Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / फोगावट बने नागरिक अधिकार मंच के सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ सीकर के जिलाध्यक्ष

फोगावट बने नागरिक अधिकार मंच के सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ सीकर के जिलाध्यक्ष

संवैधानिक मौलिक व मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रयासरत नागरिक अधिकार मंच की ओर से रविवार को सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द राम सैनी ने सीकर सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के पद पर सांवरमल फोगावट को मनोनीत किया। फोगावट को मनोनीत करते हुए निर्देशित किया गया कि नागरिकों के संवैधानिक मौलिक अधिकारों के हनन को रोकने के साथ साथ राष्ट्र और समाज के प्रति बढ़ रही कर्तव्यहीनता व सामाजिक उन्माद , जातिगत और साम्प्रदायिक द्वेष को दूर करने का अथक प्रयास करना होगा। फोगावट के जिलाध्यक्ष बनने पर दीपसिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह गोदारा, शीशराम सेवदा, भंवरलाल, धर्मेंद्र, हरदयाल ढाका, गणेश गोदारा, सुरेश कुमार सहित जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका स्वागत कर बधाई दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur