Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / निर्जला एकादशी की पूर्व संध्या पर कच्ची बस्तियों में वितरित की खाद्य सामग्री

निर्जला एकादशी की पूर्व संध्या पर कच्ची बस्तियों में वितरित की खाद्य सामग्री

लक्ष्मणगढ़, लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के आध्यात्मिक चेतना अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम में निर्जला एकादशी की पूर्व संध्या पर दानदाता के सहयोग से शहर की 3-4 कच्ची बस्तियों में पीने का पानी, शीतल पेय पदार्थ एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई । ट्रस्ट के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष निर्जला एकादशी इस तरह के आयोजन किए जाते हैं । सनातन धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व होता है । इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष जोशी, प्रकाश पासोरिया, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, अमित सोनी, पिंटू सुरेका, रामपाल कुमावत, महेंद्र घासोलिया, नासिर तगाला, सुरेंद्र गुर्जर, हरलाल गवारिया, सुनील गवारिया, सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur