Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर कच्ची बस्तियां में भोजन के पैकेट किए वितरित

श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर कच्ची बस्तियां में भोजन के पैकेट किए वितरित

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्राद्ध पक्ष की अमावस्या को कच्ची बस्तियों में भोजन के पैकेट वितरित किए । ट्रस्ट के प्रभारी राजेन्द्र माटोलिया ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य अभियान एवं मुख्य ध्येय है कि कोई भी व्यक्ति या आम नागरिक भूख ना रहे इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर भोजन के पैकेट वितरित किए जाते हैं इसी के तहत शनिवार को ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने कच्ची बस्तियों में रहने वालों को भोजन के पैकेट वितरित किए । इस अवसर पर संरक्षक प्रकाश पासोरिया, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, अमित सोनी, रामपाल कुमावत, नासिर तगाला, रोहित दहिया, लोकगीत दहिया, श्रीचंद नाहरिया, मुरारी जांगिड़, सुनील कुमार गवारिया सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur