Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : 17 को फूड सेफ्टी ट्रेनिंग: व्यापारियों को मिलेगा सर्टिफिकेट

Sikar News : 17 को फूड सेफ्टी ट्रेनिंग: व्यापारियों को मिलेगा सर्टिफिकेट

Food safety training for traders and handlers organized in Sikar

खाटूश्यामजी और सीकर में फूड हैंडलर्स को मिलेगा फोस्टेक प्रशिक्षण
सीकर जिले में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को मजबूत करने के लिए खाद्य व्यापारियों और फूड हैंडलर्स के लिए फोस्टेक (Food Safety Training and Certification) प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

यह प्रशिक्षण 17 मार्च को खाटूश्यामजी और सीकर शहर में दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित होगा। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को फूड सेफ्टी अथॉरिटी की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।


खाटूश्यामजी और सीकर में होगा प्रशिक्षण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि प्रशिक्षण भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली से अधिकृत एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा दिया जाएगा।

  • सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रशिक्षण खाटूश्यामजी की चौखानी धर्मशाला में होगा।
  • दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक प्रशिक्षण सीकर की दीवान जी धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ तैयार करने के नियम विस्तार से बताए जाएंगे।


इन व्यापारियों को किया गया आमंत्रित

प्रशिक्षण में जिले के कई प्रकार के खाद्य व्यापारियों और फूड हैंडलर्स को आमंत्रित किया गया है।

इनमें शामिल हैं:

  • मिठाई और नमकीन विक्रेता
  • होटल और रेस्टोरेंट संचालक
  • डेयरी संचालक
  • थोक और खुदरा किराना व्यापारी
  • घी-तेल व्यापारी
  • फल-सब्जी विक्रेता
  • चाय की थड़ी, कचौरी-पकौड़ी बनाने वाले
  • स्ट्रीट वेंडर्स

इसके अलावा अन्नपूर्णा रसोई के फूड हैंडलर्स, मिड डे मील के कुक, आवासीय विद्यालयों के रसोई कर्मचारी और राजीविका समूह के सदस्य भी प्रशिक्षण में भाग ले सकेंगे।


RUCO और खाद्य सुरक्षा नियमों की मिलेगी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान व्यापारियों को रीयूज्ड कुकिंग ऑयल (RUCO) के उपयोग और इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही खाद्य सामग्री को सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से तैयार करने के मानक भी समझाए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो सके।


फूड लाइसेंस के लिए रजिस्ट्रेशन भी होगा

सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि जिन खाद्य व्यापारियों को फूड लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन बनवाना है, वे प्रशिक्षण के दौरान ही आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए प्रतिभागियों को ये दस्तावेज साथ लाने होंगे:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बिजली बिल
  • स्वयं का फोटो

प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी फूड हैंडलर्स के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य रहेगा।