Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News: 1.29 लाख लोगों ने छोड़ा खाद्य सुरक्षा योजना लाभ

Sikar News: 1.29 लाख लोगों ने छोड़ा खाद्य सुरक्षा योजना लाभ

Sikar News (सीकर समाचार) : Sikar News: 2.14 लाख लोगों ने छोड़ा खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ

सीकर,मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे गिव अप अभियान में सीकर जिले के 1,29,071 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोड़ दिया है।

राज्यस्तर पर बड़ी पहल

जिला रसद अधिकारी विजेंद्र पाल ने बताया कि 1 नवम्बर 2024 से शुरू हुए अभियान के तहत पूरे राजस्थान में अब तक 29.90 लाख लोग लाभ छोड़ चुके हैं।

अपात्र लाभार्थियों पर सख्ती

  • सीकर जिले में 606 अपात्र व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
  • उनसे वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
  • खाद्य विभाग अब उचित मूल्य दुकानों पर औचक निरीक्षण करेगा।

किन लोगों को मिलेगा लाभ नहीं

खाद्य सुरक्षा योजना से बाहर किए गए परिवारों में शामिल हैं:

  • जिनके घर में आयकर दाता हो।
  • सरकारी/अर्द्धसरकारी नौकरी वाला सदस्य हो।
  • 1 लाख से अधिक वार्षिक आय वाले परिवार।
  • चार पहिया वाहन स्वामी (जीविकोपार्जन हेतु ट्रैक्टर को छोड़कर)।

विभाग की अगली कार्रवाई

खाद्य विभाग अब परिवहन विभाग से वाहन स्वामित्व का डाटा जुटाकर अपात्र लाभार्थियों को नोटिस देगा। रोजाना प्रवर्तन अधिकारी दुकानों का निरीक्षण करेंगे और अपात्र लोगों की सूची तैयार कर कार्रवाई करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur