Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में 97 हजार लोगों ने छोड़ा खाद्य सुरक्षा योजना लाभ

सीकर में 97 हजार लोगों ने छोड़ा खाद्य सुरक्षा योजना लाभ

सीकर, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा योजना गिव अप अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सीकर जिले में अब तक 97,903 लोगों ने स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ दिया है।

अपात्र लाभार्थियों पर सख्ती

जिला रसद अधिकारी विजेंद्र पाल ने बताया कि अभियान के दौरान सीकर जिले में 526 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनसे वसूली की कार्यवाही की जाएगी।

किन्हें बाहर किया जा रहा है?

निर्धारित मापदंडों के अनुसार, ऐसे परिवार जिनमें—

  • कोई आयकर दाता हो
  • कोई सदस्य सरकारी/अर्द्धसरकारी/स्वायत्तशासी संस्थान में कर्मचारी हो
  • वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख रुपये से अधिक हो
  • चार पहिया वाहन (जीविकोपार्जन हेतु ट्रैक्टर को छोड़कर) मौजूद हो
    उन्हें निष्कासन सूची में शामिल किया जा रहा है।

औचक निरीक्षण और डाटा जांच

अभियान के तहत अब प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर खाद्य विभाग के प्रवर्तन अधिकारी और निरीक्षक औचक निरीक्षण करेंगे।

  • अपात्र लोगों की सूची तैयार की जाएगी
  • नोटिस जारी कर वसूली की जाएगी
  • परिवहन विभाग से चार पहिया वाहन स्वामियों का डाटा लेकर कार्रवाई होगी

राज्यभर में बड़ी संख्या में लोगों ने छोड़ा लाभ

1 नवंबर 2024 से शुरू इस अभियान में राजस्थान में 22,31,899 लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोड़ा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur