Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शेखावाटी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन

शेखावाटी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन

सीकर, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर राजस्थान युवा बोर्ड के निर्देशानुसार सीकर जिले में 12-13 अप्रेल को जिला प्रशासन के माध्यम से होने वाले दो दिवसीय शेखावाटी युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया गया है। आदेशानुसार जिला कलेक्टर सीकर डॉ. अमित यादव समिति के अध्यक्ष होंगे तथा जिला पुलिस अधीक्षक सीकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर, सचिव नगर सुधार न्यास सीकर, रजिस्ट्रार पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर, उपखण्ड अधिकारी सीकर, सहायक निदेशक पर्यटन विभाग सीकर, आयुक्त नगर परिषद सीकर, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र सीकर, सीओ भारत स्काउट गाईड सीकर, जिले में कार्यरत संगीत संस्थान के प्रतिनिधि जैसे स्पीक मैके, विद्यालय, महाविद्यालय के संगीत संस्थान को सदस्य एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर को आयोजना सचिव, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सीकर को सह आयोजना सचिव नियुक्त किया है।

कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार करने एवं निर्देशों की पालना करने के लिए समिति का गठन किया गया है जिसमें सहायक कलेक्टर मुख्यालय प्रथम सीकर सुशील कुमार सैनी, जिला रसद अधिकारी कपिल उपाध्याय, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग सीकर राकेश कुमार लाटा को शामिल किया गया है। समिति के सदस्य कार्यक्रम आयोजन के लिए सुधेश पूनियां कार्यक्रम समन्वयक से सम्पर्क स्थापित करते हुए शेखावाटी युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देशानुसार कार्ययोजना की पालना सुनिश्चित करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur