Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला स्तर पर विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के लिए समिति का गठन

जिला स्तर पर विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के लिए समिति का गठन

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी कमर उल जमान चौधरी ने आदेश जारी कर आगामी लोकसभा आम चुनाव में जिला स्तर पर विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के लिए समिति का गठन किया गया है। आदेशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सीकर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एस.डी.एम सीकर, प्रभारी अधिकारी, आदर्श आचार सहिता प्रकोष्ठ सदस्य, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी एडी एडीआर सीकर आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ को सदस्य सचिव, तहसीलदार सीकर ग्रामीण, आयुक्त नगर परिषद सीकर को सदस्य नियुक्त किया गया है।

गठित कमेटी निर्वाचन विभाग की गाईडलाईन तथा जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान विज्ञापन अधिप्रमाणन से संबंधित कार्य संपादित करेगी तथा कमेटी की बैठक आयोजन कार्यवाही विवरण तैयार करना एवं निर्वाचन विभाग व जिला निर्वाचन कार्यालय को रिपोर्ट भिजवाने का कार्य सदस्य सचिव यथा समय पर किया जाना सुनिश्चित करेंगे।