लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] भाजपा नेता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश जोशी ने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी व गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की । पूर्व चेयरमैन जोशी ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री व कर्नाटक राज्य की धारवाड लोकसभा क्षेत्र से पांचवीं बार सांसद चुने गए प्रहलाद जोशी से मुलाकात कर केन्द्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी। इसी तरह जोशी ने जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक बनाने वाले केन्द्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी । इस अवसर पर राजनैतिक व संगठनात्मक गतिविधियों की चर्चा परिचर्चा की ।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पूर्व चैयरमेन ने की केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात
पूर्व चैयरमेन ने की केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।