Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / संयुक्त कार्रवाई में चार बाल श्रमिक मुक्त

संयुक्त कार्रवाई में चार बाल श्रमिक मुक्त

गायत्री सेवा संस्थान, सीकर चाइल्ड हेल्पलाइन और श्रम विभाग की

सीकर, बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में एक प्रभावी कदम उठाते हुए, गायत्री सेवा संस्थान, चाइल्ड हेल्पलाइन (बाल अधिकारिता विभाग), और श्रम विभाग, सीकर ने पुलिस थाना कोतवाली के साथ मिलकर जाटिया बाजार स्थित होटल अल करीम में मंगलवार को कार्रवाई की। इस अभियान में पश्चिम बंगाल के चार नाबालिग बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। इस ऑपरेशन में कोतवाली थाना सीकर के बाल कल्याण अधिकारी एएसआई राधेश्याम मीणा का सहयोग रहा। मुक्त किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के सदस्य बिहारी लाल बालन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बच्चों के अस्थायी पुनर्वास के लिए उन्हें कस्तूरबा सेवा संस्थान में प्रवेश दिलाया गया।

बाल श्रमिकों की पहचान पश्चिम बंगाल के निवासी के रूप में हुई है। उनके परिवारों को सूचित करने और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही, संबंधित होटल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए प्रक्रिया जारी है। श्रम विभाग एव गायत्री सेवा संस्थान बाल अधिकारों की रक्षा और बाल श्रम उन्मूलन के लिए लगातार कार्यरत है। सहायक श्रम आयुक्त सीकर अरुणा शर्मा ने बाल श्रम उन्मूलन में जनसहयोग और प्रशासनिक भागीदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur