Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / एक शताब्दी से घाटवा के सिंगोदिया परिवार की चार पीढ़िया  डाक विभाग में आजतक निरंतर है कार्यरत

एक शताब्दी से घाटवा के सिंगोदिया परिवार की चार पीढ़िया  डाक विभाग में आजतक निरंतर है कार्यरत

विश्व डाक दिवस पर विशेष

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] विश्व डाक दिवस 9 अक्टूबर को मनाया जाता है हर साल घाटवा में  एक ऐसा परिवार जो आजादी से पूर्व से लेकर आजतक डाक विभाग को समर्पित हैं ।  चौथी पीढ़ी से भारतीय डाक सेवा में कार्यरत  घाटवा का सिंगोदिया परिवार ब्रिटिश सरकार के समय से सरकारी सेवा  में रहते हुए, करीब एक शताब्दी से आजाद भारत की सरकार में भी सेवारत है । भारतीय डाक विभाग में बीस के दशक में  मानाराम सिंगोदिया ने ब्रिटिश सरकार के समय से बतोर पोस्ट मेन की  सेवाएं देना प्रारम्भ की  थी । मानाराम के सात पुत्र है उनमें से चार पुत्र  सरकारी सेवा में थे । डालूराम व मांगूराम स्वास्थ्य विभाग में व सबसे छोटे पुत्र गुमानाराम विद्युत विभाग में थे एवं  सबसे बड़े पुत्र सुरजाराम भारतीय डाक विभाग में पोस्ट मेन थे, एवं इनके पुत्र सुवालाल भी डाक विभाग में पोस्ट मास्टर के पद से 2013 में खाचरियावास से सेवानिवृत हुए। सुवालाल घाटवा  पंचायत के 2015 में निर्विरोध उपसरपंच बने ।सेवाभवी ,समाजसेवी, सामाजिक ,कार्यकर्ता सुवालाल का 17 अप्रैल 2018 में अकास्मिक निधन हो गया था । सुवालाल के तीन पुत्र है बड़ा पुत्र राजेंद्र प्रसाद भारतीय सेना के डाक विभाग में वांरट आॅफिसर पद पर कार्यरत रहते हुए भारतीय शांति सेना में साऊथ अफ्रीका में भी  सेवाएं दी एवं वर्तमान में भारतीय डाक विभाग फतेहपुर में निरक्षक के पद पर कार्यरत है ,एवं दुसरा पुत्र मुलचंद भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है व तीसरा पुत्र रामनिवास भारतीय सेना के  डाक विभाग नागपुर में वांरट आॅफिसर पद से वर्तमान में भारतीय डाक विभाग सीकर में निरक्षक के पद पर  कार्यरत है । इनके अलावा  कालुराम के दो पुत्र हीरालाल भी डाक विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके है व राधेश्याम भारतीय डाक विभाग  घाटवा में कार्यरत है । डाक विभाग के अलावा  सुरेश कुमार विद्युत विभाग में रामलाल शिक्षक बजरंग लाल रेलवे, गिरधारी लाल राजस्थान पुलिस में व अंजली कोर्ट में  कार्यरत है। परदादा की विरासत को आज चौथी पीढ़ी भी उसी विभाग में सेवाएं प्रदान कर रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur