Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] शेखावाटी के सुप्रसिद्ध संत श्री श्रद्धा नाथ जी महाराज के 106 वे अवतरण दिवस के मौके पर रविवार को पनलावा गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर महंत योगी चेतनाथ महाराज एवं गनेड़ी आश्रम के निवृत्ति नाथ महाराज द्वारा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया । शिविर में डॉ.मनीष स्त्री व प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ, डॉ.विकास कुमार जनरल लेप्रोस्कोपिक सर्जन,डॉ.प्रियंका चौधरी फिजियोथेरेपिस्ट, डॉ.निशा दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ.प्रवीण भाटी जनरल फिजिशियन द्वारा अपनी सेवाएं एवं परामर्श दिया गया आयोजित शिविर में न्यू लाइफ हॉस्पिटल के सोमेश जांगिड़, राजेंद्र भास्कर,सुनील भास्कर, पंकज पारीक, जनमंगल सेवा समिति के यादव कुमार शर्मा,प्रदीप कुमार चोटिया,सोनू भंडारी, नर्सिंग स्टाफ विनोद लंबोरिया,आस्था,पूजा मेहरा, विशाखा, मोनिका एवं गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur