Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / रोडवेज बस डिपो में निःशुल्क जांच शिविर आयोजित

रोडवेज बस डिपो में निःशुल्क जांच शिविर आयोजित

सीकर, [बाबूलाल सैनी ] यहां रोडवेज बस डिपो में श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज द्वारा निःशुल्क चिकित्सा जांच व निःशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया । रोडवेज मुख्यालय के निर्देशानुसार सीकर आगार में आयोजित शिविर डाॅ प्रमोद सुण्डा ऑर्थोपेडिक, डॉ. विकास बुरडक फिजिशियन, डॉ दीपक जूनियर रेजिडेंट नैत्र, मुकेश मीणा नर्सिंग ऑफिसर, श्रीमती रजनी नैत्र सहायक जांच शिविर में कर्मचारियों के स्वास्थ्य का गहनता से परिक्षण किया ।

यह जानकारी देते हुए आगार मुख्य प्रबंधक मुन्केश लाम्बा ने बताया कि शिविर में 150 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया जिसमें सुगर, ब्लडप्रेशर, आंख, कान, आदि का परिक्षण किया गया । उन्होंने बताया कि जांच शिविर शनिवार 03 मई व रविवार 04 मई को भी आयोजित किया जायेगा जिसमें सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया जायेगा । उन्होंने बताया कि रोडवेज प्रशासन कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतः सजग है । तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन नियमित किया जाता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur