सीकर, जिला समन्वयक चाईल्ड हैल्प लाईन राहुल दानोदिया ने बताया कि बाल अधिकारिता विभाग सीकर की सहायक निदेशक डॉ गार्गी शर्मा के निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम व मानव तस्करी विरोधी इकाई ने मिलकर सीकर शहर में राणीसती पर बाईस्कोप में स्थित पकवान रेस्टोरेन्ट पर बालश्रम कर रहे 2 बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया जिसमे बच्चों की उम्र 14 से 15 वर्ष है। दोनों बच्चों ने बताया की प्रात: 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्य करते है, फिर बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर बाल कल्याण समिति सदस्य रीना त्रिहन के रामक्ष पेश कर परमार्थ सेवा सस्थान में अस्थाई प्रवेश दिलवाया गया और रेस्टोरेन्ट मालिक के खिलाफ उद्योगनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। इस दौरान मानव तस्करी विरोधी इकाई से प्रभारी एस आई कृतिका सोनी, एएसआई रोहिताश कुमार, मनोज, कौशल्या, प्रेम व चाईल्ड हेल्पलाइन सुपरवाईजर सुनिता, केस वर्कर कृष्णकान्त और श्रम विभाग से फूलचन्द आदि मौजूद रहें।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 2 बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया
2 बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।