तापमान दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। असल में अब लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। गर्मी और गर्म हवाओं दोनों ने लोगों को काफी परेशान किया। गर्मी के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। दोपहर को सडक़ें सुनसान दिखाई दी। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय का सहारा लिया लेकिन वह भी काम नहीं आया। गर्मी ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर कर दिया है। हर कोई बाहर निकलने की बजाय घर में रहना ज्यादा पसंद कर रहा है। लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि जहां भी कुछ देर के लिए खड़े होते हैं शरीर से पसीने छूटने लगते हैं। कुछ देर में रुमाल ऐसा हो जाता है मानो वह अभी अभी धोया हो।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / फतेहपुर शेखावाटी में गर्मी से सडक़ें सुनसान
फतेहपुर शेखावाटी में गर्मी से सडक़ें सुनसान


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

