कस्बें का 568 वां स्थापना दिवस आज के.के.वेलफेयर सोसायटी कार्यालय में केक काटकर मनाया गया। विरासत संरक्षण के सचिव दीपक निर्मल एवं सोसायटी अध्यक्ष हाजी गुलामु खाँ बेसवा ने जानकारी दी की दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में कस्बें की विरासतों को बचाने आदि पर चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि फतेहपुर कस्बे की स्थापना चैत्र शुक्ला पंचमी संवत 1508 को हिसार से आये कायमखानी शासक नवाब फतेहखान ने बसाया था। उसने महात्मा गंगादास की तपोस्थली पर माध सुदी पंचमी संवत 1505 में किले का निर्माण शुरू करवाया और 2 वर्ष दो माह में गढ़ के निर्माण के बाद चैत्र शुक्ला पंचमी संवत 1508 को किले में प्रवेश किया। सन 1451 से 1730 तक 279 वर्षों तक बारह मुस्लिम शासकों ने फतेहपुर पर शासन किया तत्पश्चात चैत्र शुक्ला एकम संवत 1788 को सीकर राव राजा शिव सिंह ने फतेहपुर को जीत लिया और देश की आजादी तक दस शेखावत शासकों ने 216 वर्षों तक राज किया।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / फतेहपुर शेखावाटी का स्थापना दिवस मनाया
फतेहपुर शेखावाटी का स्थापना दिवस मनाया



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।