सात दिन से लगातार पारा जमाव बिंदु से नीचे रहते हुए सर्दी ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिये है। फतेहपुर में गुरूवार सवेरे तापमान माइनस 4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी के सितम के आगे हर कोई बेवस नजर आ रहा है। जनजीवन से लेकर पशु-पक्षी और जीव-जंतुओं तक की काया कंपकंपा उठी है। एक सप्ताह से निरन्तर माइनस में तैर रहे पारे ने दिसम्बर का दशकों का रिकार्ड पीछे छोड़ दिया। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार तेज ठंड का असर अगले दो दिनों तक और बना रहेगा। फतेहपुर में तेज सर्दी रहने की बड़ी वजह है इलाके का भू-भाग का उत्तर की तरफ ढलान में रेतीला होना है। शेखावाटी में पड़ रही भीषण सर्दी ने इस बार सारे ही रिकार्ड तोड दिये है। आज लगातार सातवें दिन भी तापमापी का पारा जमाव बिदू के नीचे ही रहा। खेतो मे दिया गया पानी जहां सुबह बर्फ में बदला नजर आता है वहीं तेज सर्दी के कारण खेतो ओर घरो में खुले में रखा पानी भी बर्फ में बदला नजर आता है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / फतेहपुर शेखावाटी में सर्दी का सितम जारी
फतेहपुर शेखावाटी में सर्दी का सितम जारी


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

