Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / फतेहपुर शेखावाटी में वाटर कूलर का शुभारंभ फतेहपुर विधायक नंदकिशोर महरिया ने किया

फतेहपुर शेखावाटी में वाटर कूलर का शुभारंभ फतेहपुर विधायक नंदकिशोर महरिया ने किया

 कस्बे के वार्ड नंबर 33 स्थित बालाजी महाराज के मंदिर में शनिवार रात्रि को गिरधारी लाल सोनी की ओर से ठंडे पानी के वाटर कूलर का शुभारंभ फतेहपुर विधायक नंदकिशोर महरिया ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में विधायक नंदकिशोर महरिया का वार्डवासियों की ओर से साफा पहनाकर व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद विनोद कटारिया व वार्ड वासियों ने वार्ड में पानी के समस्याओं को लेकर विधायक नंदकिशोर महरिया को अवगत कराया। जिस पर विधायक ने कहा कि मुझे बोलने वाले मिल-जुलकर जिस भी काम के लिए आदेश देंगे मोहल्लेवासियों का हर काम करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। साथ ही पानी की ट्यूबवेल को लेकर उन्होंने निश्चित ही ट्यूबवेल बनवाने का आश्वासन दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur