Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / डॉ एस के फगेड़िया को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड, सीकर का गौरव

डॉ एस के फगेड़िया को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड, सीकर का गौरव

सीकर के समाजसेवी डॉ फगेड़िया को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय सम्मान

सीकर जिले का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। कमूल एनजीओ के अध्यक्ष डॉ एस के फगेड़िया को राष्ट्रीय स्तर पर गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आदर्श समाज समिति इंडिया, सूरजगढ़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में दिया गया।

समाजहित और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान

कार्यक्रम में आदर्श समाज समिति इंडिया अध्यक्ष धर्मपाल गांधी और पूर्व समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने संयुक्त रूप से डॉ फगेड़िया को प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्हें यह अवॉर्ड पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और समाजहित में निरंतर उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

देशभर से 132 प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, सामाजिक सेवा, संस्कृति, खेल और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल 132 व्यक्तियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया गया।

लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अवॉर्ड

डॉ फगेड़िया ने सम्मान पाकर कहा—
“यह केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे सीकर का सम्मान है। हमारी संस्था आगे भी जनहित और समाजहित के कार्य निःस्वार्थ भाव से जारी रखेगी।”

संस्थान सचिव सुमन नेहरा ने बताया कि डॉ फगेड़िया को इससे पहले भी भारत गौरव सम्मान (जबलपुर, मध्यप्रदेश) और मां भारती सेवा सम्मान (कोटा, राजस्थान) से नवाजा जा चुका है।

टीम ने जताई खुशी

इस उपलब्धि पर संस्थान सचिव सुमन नेहरा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र दायमा, मीडिया प्रभारी विकास फगेड़िया सहित विजयपाल, शैतानाराम जाखड़, शिवकरण, पवन मोगा और पूरी टीम ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur