दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] गांधी ग्राम घाटवा की गणपती देवी धर्मपत्नी स्व. रघुनाथराम कुमावत ने अपने स्व.पति की स्मृति में 4 बीघा भूमि गौसेवार्थ घाटवा गौशाला को दान की है। गणपती देवी ने उप पंजियक कार्यालय चितावा जिला डीडवाना -कुचामन में नायब तहसीलदार जे.आर कुड़ी के समक्ष उपस्थित होकर गौ सेवा समिति को दान पत्र तस्दीक कराया । दानपत्र पंजीयन के समय गौसेवा समिति, घाटवा के अध्यक्ष लक्ष्मणराम बिजारणियां,पंचायत समिति कुचामन सिटी के उप प्रधान मोहन लाल कुमावत,पूर्व पंचायत समिति सदस्य नारायणराम कुमावत,पूर्व वार्ड पंच त्रिलोका राम कुमावत,रमेश पारीक एडवोकेट,माल सिंह शेखावत,मनोज कुमावत दानदाता गणपति देवी के भतीजे भंवरलाल भरोदिया,नानूराम भरोदिया निवासी दांता प्रवासी इंदौर जिन्होंने अपनी भुवा गणपति देवी को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। नायब तहसीलदार जे. आर कुड़ी ने इस पुनित कार्य के लिए दानदाता गणपती देवी का आभार व्यक्त किया।घाटवा में इस नेक एवं पुन्यकार्य की प्रशंसा हो रही है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / गणपती देवी ने पति की स्मृति में गौशाला में की भूमि दान
गणपती देवी ने पति की स्मृति में गौशाला में की भूमि दान




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।