Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पालना गृह में मिली बालिका पूर्णतया स्वस्थ, अस्पताल से किया डिस्चार्ज

पालना गृह में मिली बालिका पूर्णतया स्वस्थ, अस्पताल से किया डिस्चार्ज

सीकर, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंकुर बहड ने बताया की जनाना अस्पताल के पालना गृह में मिली नवजात बालिका लक्ष्मी अस्पताल से डिस्चार्ज हुई। बालिका लक्ष्मी कुछ दिन पूर्व पालने में मिली थी तब से ही अस्वस्थ थी, डिलीवरी के कारण हुई परेशानियों से ग्रस्ति थी। बालिका लक्ष्मी का जनाना अस्पताल के एनआईसीयू में विशेषज्ञ डाक्टरों के निर्देशन में उपचार चला। वर्तमान में बालिका पूर्णतया स्वस्थ है एवं यहाँ से बालिका लक्ष्मी को शिशु गृह सीकर में प्रवेशित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र सिंह बाटड़ एवं शिशु गृह इंचार्ज नरेश गुर्जर ,देवीलाल, संजू एवं टीम उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur