Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर ज़िले के हेवी लाइसेंस धारक ड्राईवरों के लिए सुनहरा अवसर

सीकर ज़िले के हेवी लाइसेंस धारक ड्राईवरों के लिए सुनहरा अवसर

सीकर, विरेन्द्र सिंह राठौड अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सीकर ने बताया कि ज़िले के हेवी लाइसेंस धारक ड्राइवरों के लिए सुनहरा अवसर आटोमेटेड ड्राइवर्स ट्रेनिंग एण्ड टेस्टिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रामू का बास गोकुलपुरा में निःशुल्क एक दिवसीय ड्राइवर रिफ़्रेशर ट्रेनिंग एवं स्किल इण्डिया असेसमेंट सर्टिफिकेशन प्रोग्राम एवं 1000 रूपये का किट निःशुल्क वितरण सीकर सम्भाग के 6 हज़ार ड्राइवरों को निःशुल्क ट्रेनिंग दिये जाने की यह योजना है। हेवी ड्राइविंग लाइसेंस धारक वाहन चालकों के लिए बुधवार से निःशुल्क एक दिवसीय ड्राईवर रिफ़्रेशर ट्रेनिंग एवं नेशनल स्किल एसेसमेन्ट प्रमाण पत्र तथा किट वितरण कार्यक्रम चल रहा है ।

जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा ने बताया कि कार्यक्रम मुख्यतः हेवी लाइसेंस धारक वाहन चालकों के लिए है। देश में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए देश में कुशल ड्राइवर तैयार करने के लिए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग सीकर की प्रेरणा से एवं श्रीराम फाइनेन्स सेवा संकल्प द्वारा प्रायोजित वाहन चालक कौशल विकास संस्थान सीकर द्वारा कौशल विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सर्टिफिकेशन, लॉजिस्टिक स्किल सेक्टर कांउसिल द्वारा ड्राईवर असेसमेंट, डी बी स्किल इंडिया प्रा. लि. द्वारा प्रशिक्षण के साथ यह निःशुल्क एक दिवसीय ड्राईवर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है । इस कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन 27 ड्राइवरों का बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है । बैच का समय प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक है। इस दौरान ड्राइवर को नवीन वाहन टेक्नोलॉजी, सड़क सुरक्षा नियम, विनिमयों एवं मानकों की ट्रेनिंग देने के पश्चात स्किल इंडिया असेसमेंट द्वारा जारी सर्टिफिकेट देकर एक हज़ार रुपये क़ीमत का ड्राइवर किट (केप,टी-शर्ट,बैग और ब्लेंकेट) निःशुल्क दिया जा रहा है । ड्राईवरों को आने से पहले स्लॉट बुक करवाने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जिसके लिये सेन्टर के मोबाइल नम्बर 9636860882, 8890383736, 9521603796 पर कॉल कर प्री-रजिस्ट्रेशन करवा सकते है, जिस तिथि के लिए उनका रजिस्ट्रेशन होगा, उस तिथि को ड्राईवर को आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, हेवी ड्राईविंग लाइसेंस और दो पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो लेकर संस्थान में आना होगा। उन्होंने वाहन चालकों से आव्हान किया है कि सडक हादसों रहित राष्ट्र का निर्माण करने में वे प्रशिक्षण लेने ज़रूर आये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur