Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सुनार से हुई लूट का पर्दाफाश, आरोपी सनीफ उर्फ सीफा गिरफ्तार

सुनार से हुई लूट का पर्दाफाश, आरोपी सनीफ उर्फ सीफा गिरफ्तार

5 मार्च को सुनार से हुई लूट का पर्दाफाश

फतेहपुर शेखावाटी, [ बाबूलाल सैनी ] कस्बे मे 5 मार्च को सुनार से हुई लूट का पर्दाफाश में सनीफ उर्फ सीफा को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाल उदय सिंह यादव ने बताया कि कस्बे रामप्रसाद पुत्र हेमराज जाति सोनी निवासी ने थाना में एक रिपोर्ट पेश की कि वह अपनी ज्वैलर्स की दुकान पर बैठा था तभी एक मोटरसाईकिल पर तीन व्यक्ति आये तथा उसे हथियार दिखाकर उसकी दुकान से 1300/- रुपये व चांदी के छत्र लूटकर ले गये। घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेकर टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में कस्बे से सी.सी.टी.वी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा खुफिया जानकारियां संकलित कर आरोपीयो को चिन्हित किया गया जो सनीफ उर्फ सीफा पुत्र आमीन खान जाति कायमखानी मुसलमान उम्र 30 वर्ष निवासी रोलसाहबसर, राजेश कुमार पुत्र ताराचन्द जाति जाट निवासी कसवाली थाना बलारा, रामस्वरुप पुत्र रंगलाल निवासी गुडली सिमारों की ढाणी, खुंडियावास, नागौर के होने पाये गये, जिनमें से आरोपी सनीफ उर्फ सीफा पुत्र आमीन खान जाति कायमखानी मुसलमान उम्र 30 वर्ष निवासी रोलसाहबसर पुलिस थाना सदर फतेहपुर जिला सीकर को 29 मार्च को जिला कारागृह चुरु से प्रोडक्शन वारन्ट पर बापर्दा गिरफ्तार कियागया है, जिससे प्रकरण में गहनता से अनुसंधान जारी है तथा प्रकरण में माल व अन्य आरोपीयो की तलाश जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur