Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 108 गोपाल महायज्ञ: 42 लाख आहुतियां पूरी

108 गोपाल महायज्ञ: 42 लाख आहुतियां पूरी

अजीतगढ़/विमल इंदौरिया। समीपवर्ती ग्राम पंचायत आसपुरा स्थित रामदास महाराज की धूणी धाम में गोपाल दास महाराज के सानिध्य में चल रहा नव दिवसीय 108 कुंडात्मक श्री गोपाल महायज्ञ चरम पर पहुंच गया है।
सातवें दिन 7 लाख आहुतियां प्रदान की गईं, जबकि अब तक कुल 42 लाख आहुतियां पूरी हो चुकी हैं।

यज्ञाचार्य चिरंजीव शास्त्री के अनुसार सोमवार तक 51 लाख आहुतियां पूरी होने का लक्ष्य है। पूर्णाहुति सोमवार दोपहर 12:15 बजे होगी।


धूणी माता के दर्शन को उमड़ी भारी भीड़

धूणी धाम पर रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन कर परिक्रमा कर रहे हैं।
महायज्ञ में भक्ति और आध्यात्मिक माहौल चरम पर दिखाई दे रहा है।


देशभर से 1000 से अधिक संत महात्मा पहुंचे

महायज्ञ में वृंदावन, ग्वालियर, यूपी, एमपी सहित कई राज्यों से संत महात्माओं का आगमन जारी है।
शनिवार को लोहार्गल, शेखावाटी, पैंतालीसा, सैंतालीसा, राम-श्याम, सताईसा, बत्तीसा व जयपुर मंडल से एक हजार से अधिक संतों ने दर्शन किए।

यज्ञ संयोजक हरिदास महाराज, महरौली के संत शत्रुघ्न दास महाराज, दिवराला के संत किशन दास महाराज ने सभी संतों को सॉल और भेंट देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

शनिवार को शाहपुरा विधायक मनीष यादव और यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र यादव ने भी महायज्ञ में शिकरत की।


पूर्णाहुति पर 60 हजार श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था

यज्ञ संयोजक हरिदास महाराज ने बताया कि—

  • भंडारे में रोजाना 20 हजार से अधिक लोग प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं।
  • एक दिन के भंडारे की सहयोग राशि डाबड़ परिवार द्वारा प्रदान की गई।
  • इससे पहले बंधावाली, गाढ़ावाला, इंद्रजीवाली, नयाकुआं डहर और दिवराला के जादिम परिवार भी सहयोग दे चुके हैं।

सोमवार को पूर्णाहुति के मौके पर 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur