गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के द्वारा 20 मई 2018 को जयपुर में भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें समाज के युवक-युवती जो विवाह योग्य है जिनके अभिभावक अपने पुत्र-पुत्री के लिए सुयोग्य वर वधू की तलाश में है, युवक-युवती परिचय सम्मेलन हेतु अपने पुत्र-पुत्री का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस आयोजन को लेकर सीकर जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष रतनलाल शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन के लिए जो भी अभिभावक रजिस्ट्रेशन करवायेंगे उन्हें समाज के द्वारा प्रकाशित युगल दर्पण नि:शुल्क प्राप्त होगी, युगल दर्पण में सभी विवाह योग्य युवक-युवती का प्राप्त विवरण युगल दर्पण में प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के अधिक से अधिक बन्धुओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। इसके लिए आवेदन भेजन की अंतिम तिथि 7 मई है। इस दौरान बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, सुनील सहल, अनिल डोकवाल, गिरीश प्रधान, संजय शर्मा, संजय नानी, लक्ष्मीकांत जोशी, अनिता शर्मा, श्रीमती अनुराग शर्मा, गौरव दीक्षित, सुनील भारद्वाज, मुकेश जोशी, प्रियदर्शन कौशिक, देवीशंकर इन्दौरिया, मधुसूदन पाटोदा सहित अनेक बन्धु उपस्थित थे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / गौड़ ब्राह्मण महासभा करायेगी युवक-युवती परिचय सम्मेलन
गौड़ ब्राह्मण महासभा करायेगी युवक-युवती परिचय सम्मेलन


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

