सीकर, [बाबूलाल सैनी ] अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष पवन मोदी ने जयपुर मे आयोजित वैश्य समाज के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के चिंतन शिविर के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार से वैश्य समाज को सामाजिक रूप से सुरक्षा प्रदान करते हुए वैश्य कल्याण बोर्ड के गठन की मांग रखी। शिविर में व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य संगीता गर्ग प्रदेश अध्यक्ष एनके गुप्ता, महामंत्री गोपाल गुप्ता, प्रदेश प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए वैश्य महापंचायत करने की आवश्यकता जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को 50 टिकट देने की मांग राजनैतिक दलों से करने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विष्णु भूत, सीकर जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल, महिला अध्यक्ष मंजू लोहिया महामंत्री सनू मोदी ने भी संबोधित किया । चिंतन शिविर में राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों सहित राज्य के 26 जिलों के वैश्य प्रतिनिधि मौजूद थे। दो दिवसीय चिंतन शिविर में अलग अलग सत्र आयोजित हुए तथा समापन सत्र में वैश्य कल्याण बोर्ड के गठन, विधानसभा चुनाव में समाज को 50 टिकट की मांग,सामाजिक व राजनैतिक प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर समाज के प्रदेश स्तरीय वैश्य महाकुंभ से पूर्व संभाग व जिला सम्मेलन, महिला सम्मेलन व युवा सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / वैश्य कल्याण बोर्ड का गठन करें सरकार – मोदी
वैश्य कल्याण बोर्ड का गठन करें सरकार – मोदी




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।