राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मंगलवार, 12 मई 2026 को सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे।
वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे।
हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे तारपुरा एयरस्ट्रिप
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल सुबह 10 बजे जयपुर से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे।
वे सुबह 10:40 बजे तारपुरा एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे।
विश्वविद्यालय में करेंगे लोकार्पण
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े सुबह 10:45 बजे शेखावटी विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।
सुबह 11 बजे वे विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न भवनों का लोकार्पण करेंगे।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की जाएगी।
अतिथि गृह में होगा भोजन
कार्यक्रम के बाद राज्यपाल विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में मध्याह्न भोजन करेंगे।
इसके बाद वे दोपहर 1:30 बजे तारपुरा एयरस्ट्रिप के लिए रवाना होंगे।
दोपहर में लौटेंगे जयपुर
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े दोपहर 1:50 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रशासन ने दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।




