Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राज्यपाल कलराज मिश्र कल सीकर आएंगे

राज्यपाल कलराज मिश्र कल सीकर आएंगे

शेखावाटी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

सीकर, राज्यपाल कलराज मिश्र 4 जुलाई 2024 (बुधवार) को सीकर आएंगे। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि राज्यपाल मिश्र बुधवार को प्रात: 9.40 बजे जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रात:11.40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। राज्यपाल मिश्र प्रात: 11.50 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे तथा विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल कलराज मिश्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर से अपराह्न 3.05 बजे राजभवन जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।