Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राज्यपाल कलराज मिश्र शनिवार को सीकर दौरे पर आएंगे

राज्यपाल कलराज मिश्र शनिवार को सीकर दौरे पर आएंगे

सौभासरिया इंजिनियरिंग कॉलेज के विज्ञान भारती, शेखावाटी विश्वविद्यालय में विधि भवन, संविधान पार्क, मुख्य द्वार केंटिन के उद्घाटन समारोह में करेंगे शिरकत

सीकर, राज्यपाल कलराज मिश्र 19 अगस्त 2023 (शनिवार) को सीकर संभाग के दौरे पर रहेंगे।अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर राकेश कुमार ने बताया कि राज्यपाल मिश्र शनिवार को प्रात: 10 बजे जयपुर से प्रस्थान कर प्रात: 11:30 बजे सौभासरिया इंजिनियरिंग कॉलेज के विज्ञान भारती समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल मिश्र दोपहर 12:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय कटराथल में विधि भवन, संविधान पार्क, मुख्य द्वार केंटिन के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर राकेश कुमार ने बताया कि राज्यपाल सायं 4 बजे जीणमाता मंदिर में पहुंचकर पूजा—दर्शन करेंगे तथा सायं 4:15 बजे जीणमाता से राजभवन जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उन्होंने बताया कि समस्त यात्राा कार्यक्रम के दौरान समन्वयक एवं नोडल अधिकारी उपखण्ड़ अधिकारी रींगस राकेश कुमार को नियुक्त किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur