Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दुबई में हुआ भव्य आयोजन : सीए अमित खेतान ने निभाई कार्यक्रम व्यवस्था में अहम भूमिका

दुबई में हुआ भव्य आयोजन : सीए अमित खेतान ने निभाई कार्यक्रम व्यवस्था में अहम भूमिका

दुबई चैप्टर के इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया, अभिनेता विवेक ओबेरॉय और भारतीय महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने भी की शिरकत

दांतारामगढ़/दुबई, [लिखा सिंह सैनी ] यूएई में भारतीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दुबई चैप्टर के इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आयोजन में दुबई चैप्टर की प्रबंध समिति के सदस्य, सीए अमित खैतान, जो दांता (सीकर) के निवासी हैं, ने पूरी कार्यक्रम की व्यवस्था में मुख्य भूमिका निभाई। इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया, अभिनेता विवेक ओबेरॉय और भारतीय महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने भी शिरकत की और अपने विचार साझा किए। इन प्रतिष्ठित हस्तियों ने भारतीय स्वतंत्रता के 78 वर्षों का जश्न मनाते हुए भारतीय संस्कृति, धरोहर और समाज की उन्नति की सराहना की।
यह दांता गांव के सभी निवासियों के लिए गर्व का पल है कि सीए अमित खैतान ने अपनी अथक मेहनत और समर्पण से न केवल इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया, बल्कि अपने गांव और समुदाय का नाम भी रोशन किया। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों और अतिथियों ने इस अद्वितीय आयोजन की सराहना की। यह कार्यक्रम न केवल भारतीय समुदाय के लिए गर्व का अवसर था, बल्कि दुबई में भारतीयों की एकता और समर्पण को भी प्रदर्शित करता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur