Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अमृत रथ यात्रा का अजीतगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

अमृत रथ यात्रा का अजीतगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

भगवान परशुराम की उतारी मंगल आरती

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] सम्पूर्ण भारत में विप्र फाऊंडेशन के तत्वावधान में निकाली जा रही परशुराम कुंड आमंत्रण अमृत रथ यात्रा शुक्रवार को देर शाम 7 बजे अजीतगढ़ पहुंची। यात्रा का विभिन्न ब्राह्मण संगठनों सहित सर्व समाज ने भव्य स्वागत किया।भगवान परशुराम की मंगल आरती उतारकर यात्रा के सीकर जिला प्रभारी जयप्रकाश शर्मा सहित अन्य सहयोगियों का दिव्य स्वागत किया। यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश की लोहित नदी में स्थित भगवान परशुराम कुंड पर अष्ट धातु से निर्मित परशुराम जी की इक्यावन फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के उद्देश्य से सभी आमंत्रण देने के लिए निकाली जा रही है।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज समिति अजीतगढ़ के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा शास्त्री, महामंत्री शिंभू दयाल भारद्वाज,कोषाध्यक्ष महेश ओझा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा सीकर के जिला महामंत्री दिनेश गोविंद शर्मा,महासभा के श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष डाक्टर विजय जोशी मूंडरू,पूर्व प्रधान मक्खन लाल शर्मा ma रामावतार मिश्रा जलालपुर,वैद्य कैलाश चंद्र शर्मा,घनश्याम शर्मा ,अरुण शर्मा सांवलपुरा,प्रवक्ता विमल इंदौरिया, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता शर्मा, भरत शर्मा,सतीश चन्द्र शर्मा,दिनेश कुमार स्वामी, संतोष शर्मा देवीपुरा, सुरेश शर्मा , चिपलाटा के उप सरपंच विमल शर्मा,महेश जोशी,मूलशंकर गोठवाल, लक्ष्मी कांत स्वामी,मोती सोती,महेश दीक्षित झाड़ली , पूर्व सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, श्रीमाधोपुर आयुर्वेद ब्लाक अधिकारी वैद्य कैलाश चंद्र शर्मा, घनश्याम शर्मा,महेंद्र खंडेलवाल,सीताराम मित्तल,रामगोपाल झाडलीवाले,मूलचंद मोदी,अशोक जगतपुरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur