Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : खाटूश्यामजी में हरभजन सिंह ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Sikar News : खाटूश्यामजी में हरभजन सिंह ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Harbhajan Singh visiting Khatu Shyam Temple Sikar Rajasthan

मंदिर कमेटी ने निशान और प्रतीक चिह्न भेंट कर किया सम्मान

खाटूश्यामजी मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह सोमवार को सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

हरभजन सिंह के मंदिर पहुंचने की खबर से श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।


मंदिर कमेटी ने किया सम्मान

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने हरभजन सिंह का स्वागत किया।

उन्होंने हरभजन सिंह को बाबा श्याम का निशान और प्रतीक चिह्न भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।


श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

पूर्व क्रिकेटर के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

हरभजन सिंह ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और समाज की खुशहाली की कामना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur