Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News: हर्ष पर्वत हादसा: स्कोडा कार 250 फीट खाई में गिरी, 2 की मौत

Sikar News: हर्ष पर्वत हादसा: स्कोडा कार 250 फीट खाई में गिरी, 2 की मौत

सीकर, सीकर के प्रसिद्ध हर्ष पर्वत पर बड़ा हादसा हो गया।
यहां एक स्कोडा कार करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत एसके अस्पताल, सीकर में भर्ती कराया गया है।

वॉच टावर के पास हादसा

यह घटना हर्ष पर्वत वॉच टावर के नजदीक आंतरी नाला क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग हर्ष से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कंट्रोल खोने पर गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी

बचाव कार्य युद्ध स्तर पर

घटना की सूचना मिलते ही जीणमाता पुलिस, सदर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची।
सिविल डिफेंस की टीम ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और शवों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

हादसे की वजह की जांच

पुलिस का मानना है कि वापसी के दौरान गाड़ी न्यूट्रल में रही होगी, जिसके चलते कंट्रोल बिगड़ गया।
फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

पर्यटकों के लिए चेतावनी

गौरतलब है कि हर्ष पर्वत करीब 3100 फीट ऊंचा है और यहां रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सावधानी बरतें और खतरनाक मोड़ों पर धीमी गति से वाहन चलाएं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur