सीकर के प्रसिद्ध हर्ष पर्वत पर शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई।
यह आग शिवजी और भैरूजी मंदिर के पीछे पहाड़ियों में फैल गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
7 से 8 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली आग
जानकारी के अनुसार, इस आग से करीब 7 से 8 हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़-पौधे और घास जलकर नष्ट हो गए।
आग धीरे-धीरे फैलती गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
दमकल भी नहीं पा सकी काबू
मौके पर दमकल की गाड़ी बुलवाई गई, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।
आग को बुझाने के प्रयास लगातार जारी रहे।
10 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें
हर्ष पर्वत की ऊंचाई करीब 3100 फीट है।
यहां लगी आग इतनी भयंकर थी कि करीब 10 किलोमीटर दूर दुजोद गांव से भी लपटें दिखाई दीं।
दोपहर में शुरू हुई थी आग
भैरूजी मंदिर के पुजारी विजय पाराशर के अनुसार,
आज दोपहर के समय आग लगना शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई।
पहले भी लग चुकी है आग
स्थानीय लोगों के अनुसार, हर्ष पर्वत क्षेत्र में पहले भी कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
इस बार भी आग ने बड़ा क्षेत्र प्रभावित किया है, जिससे पर्यावरण को नुकसान हुआ है।



