Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / स्वास्थ्य मार्गदर्शकों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी

स्वास्थ्य मार्गदर्शकों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी

बीसीएमओ व एसडीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में कार्यरत स्वास्थ्य मार्गदर्शकों ने प्रदेश यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार से कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया हैं। कार्मिकों ने बुधवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय दांता व उपखंड अधिकारी कार्यालय दांतारामगढ़ में ज्ञापन देकर 27 जनवरी 2023 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी हैं। दांता ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले सभी चिरंजीवी कार्मिकों ने बताया कि 2015 से भामाशाह बीमा योजना के दौरान यह सेवा दे रहे थे। सरकार से पिछले 2 वर्षों से मांग कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी हमारी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रहीं हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में कार्य कर रहे हैं। सरकार ने संविदा भर्ती नियमों में हमें शामिल नहीं किया हैं। इस दौरान रविकान्त नुवाल, सुनिल कुमार, राजेन्द्र सिंह, रमेश कुमार जाटोलिया ने बताया कि ब्लॉक दांता के 4 कार्मिकों और प्रदेश में 1200 कार्मिक हड़ताल पर जा रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur