Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में आयोजित

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में आयोजित

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग पार्टी के जयपुर स्थित कार्यालय में चैयरमेन हरसहाय यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई। यह जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सैनी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए गांव गांव ढाणी ढाणी प्रचार प्रसार करने तथा केन्द्र व राज्य सरकार की विफलताओं को आम जन के समक्ष उजागर कर भाजपा को सबक सिखाने का वक्ताओं ने आवाह्न किया। उन्होंने बताया कि मीटिंग में संगठन के चैयरमेन हरसहाय यादव, प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सैनी, उपाध्यक्ष आरती कुमावत, सचिव प्रदीप जांगिड़ सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया उन्होंने बताया कि मीटिंग के पार्टी कार्यालय में ही पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई। मीटिंग में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी सदस्य व जिला अध्यक्ष मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur