Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला कल आएंगे खाटूश्यामजी

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला कल आएंगे खाटूश्यामजी

24 नवंबर को खाटूश्यामजी पहुंचेंगे राज्यपाल

सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर में सोमवार, 24 नवंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला दर्शन करने आ रहे हैं।

यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने दी।


यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम

अधिकारियों के अनुसार राज्यपाल का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा–

  • दोपहर 1:20 बजे – श्री सालासर बालाजी मंदिर, चुरू से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान
  • दोपहर 3:00 बजे – खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचना
  • 3:00–3:25 बजे – मंदिर में पूजा दर्शन
  • 3:25 बजे – खाटूश्यामजी से जयपुर के लिए प्रस्थान