Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / हिंदू महिलाओं को रानी अहिल्याबाई होलकर तथा रानी दुर्गावती से प्रेरणा लेने की जरूरत – दुर्गावाहिनी संयोजिका

हिंदू महिलाओं को रानी अहिल्याबाई होलकर तथा रानी दुर्गावती से प्रेरणा लेने की जरूरत – दुर्गावाहिनी संयोजिका

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] प्रखंड विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई द्वारा दुर्गाष्टमी कार्यक्रम सप्ताह के तहत लाल कुआं दुर्गा पूजा स्थल पर दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका रेखा सैनी के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड दुर्गावाहिनी संयोजिका रेखा सैनी ने संबोधित करते हुए रानी अहिल्याबाई होल्कर तथा रानी दुर्गावती के बारे में विस्तार से बताते हुए शस्त्र तथा शास्त्र दोनों की आवश्यकता पर जोर देते हुए सनातनी महिलाओं को मजबूती से हर क्षेत्र में अग्रणी रहने के लिए आह्वान किया तथा हिंदू युवतियों को लव जिहाद के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्गावाहिनी पदाधिकारी तथा सदस्या रेखा सैनी ,सारिका सेन, सुमन शर्मा, रेखा जाजोदिया, पूजा सैनी, पायल जाजोदिया सहित अनेक सदस्या उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur