Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अवैध पिस्टल मय मैगज़ीन 3 जिन्दा लोडेड कारतूस के साथ एचएस गिरफ्तार

अवैध पिस्टल मय मैगज़ीन 3 जिन्दा लोडेड कारतूस के साथ एचएस गिरफ्तार

श्रीमाधोपुर थाने का

अभियुक्त चोरी, फायरिंग व अवैध हथियार रखने का है आदतन अपराधी

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] कस्बे में अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीकर कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना रतनलाल भार्गव व वृताधिकारी वृत नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा के सुपरविजन में अजीतगढ़ थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड के नेतृत्व में सुरज्ञान कांस्टेबल,राकेश कुमार कांस्टेबल, जितेन्द्र कांस्टेबल, मुकेश कुमार चालक कांस्टेबल पुलिस थाना अजीतगढ़ की गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन कर गुरुवार को दिवराला बस स्टैंड के आगे से अवैध लोडेड पिस्टल मय मैगज़ीन मय 03 जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र बनवारीलाल निवासी सूर्यनारायण की ढाणी तन लिसाडिया पुलिस थाना श्रीमाधोपुर जिला सीकर को गिरफ्तार किया जाकर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया जाकर मुलजिम होशियार सिंह को गिरफ्तार किया गया । मुलजिम से अवैध देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस के स्त्रोत के सम्बंध में गहनता से पूछताछ जारी है।अजीतगढ़ थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थानों में लंबित है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur