Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / विशाल रक्तदान शिविर, नारी शक्ति वंदन व जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह कल

विशाल रक्तदान शिविर, नारी शक्ति वंदन व जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह कल

दांतारामगढ़ में सैनी समाज बंधुओं से किया जनसंपर्क

दांतारामगढ़ (सीकर)। सैनी समाज एवं राष्ट्रीय फुले क्रिकेट सीकर द्वारा सावित्रीबाई फुले की 127 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को सीकर के सीकर मैना मैरिज गार्डन आयोजित किए जाने वाले विशाल रक्तदान शिविर, नारी शक्ति वंदन समारोह व जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को लेकर दातारामगढ़ के सैनी समाज बंधुओ से संपर्क किया। कार्यक्रम को लेकर दांता कस्बे के सैनी समाज संस्थान में सैनी समाज एवं राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के पदाधिकारी ने समाज बंधुओ के साथ मीटिंग की। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की समाज बंधुओ से अपील की। इस अवसर पर सैनी समाज एवं राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड सीकर के पदाधिकारी, सैनी समाज संस्थान दांता के पदाधिकारी व समाज बंधु मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur