दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] कोच्चि में तैनात शिवभजनपुरा के जवान लोकेश बुरड़क पुत्र पन्नाराम (24) का शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई से पहले दांता से लोकेश बुरड़क के पैतृक गांव शिवभगवानपुरा तक 10 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा पर स्कूलों के बच्चों सहित ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की ।इस दौरान देश भक्ति नारों से दांता कस्बा गूंज उठा। लोकेश बुरड़क की पार्थिव देह शनिवार को घर पहुंची तो उनके परिजन उससे लिपटकर रोने लगे। जयपुर से आये जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान जवान की पार्थिव देह पर धोद के पूर्व विधायक पेमाराम, भाजपा नेता गजानंद कुमावत, प्रधान प्रतिनिधि प्रभू सिंह शेखावत, माकपा नेता इंद्र सिंह लाम्बा, दांतारामगढ़ उपखण्ड अधिकारी मोनिका सामौर , तहसीलदार महिपाल सिंह, जीण माता थाना अधिकारी दिलीप सिंह ,सहित अनेक स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प व पुष्प चक्र अर्पित किये। सैकड़ों लोगों ने जवान लोकेश को अंतिम विदाई दी।बुरड़क 7 फरवरी 2020 में भारतीय नौसेना की आईएनएस द्रोणाचार्य युनिट में भर्ती हुआ था । कोच्चि में ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य खराब होने के कारण शुक्रवार को निधन हो गया । शुक्रवार को कोच्चि में भी नौसेना के अधिकारियों लोकेश को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया था ।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सैकड़ों लोगों ने दी जवान लोकेश को अंतिम विदाई
सैकड़ों लोगों ने दी जवान लोकेश को अंतिम विदाई




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।