Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजस्थानी भाषा ने मान्यता मिल जाये तो अंतरराष्ट्रीय स्तर को छुआ जा सकता – अभिनेता क्षितिज कुमार

राजस्थानी भाषा ने मान्यता मिल जाये तो अंतरराष्ट्रीय स्तर को छुआ जा सकता – अभिनेता क्षितिज कुमार

अभिनेता क्षितिज कुमार ने पत्रकारों से अपने वाली फिल्म थांको ब्याव होग कै को लेकर की चर्चा

शब्द के साथ भाव है राजस्थानी भाषा में

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] दांता निवासी फिल्म अभिनेता क्षितिज कुमार सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर श्री उदय गोपाल जी मंदिर दांता आगमन पर पत्रकारों से रूबरू हुए। क्षितिज कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थानी भाषा में शब्द के साथ भाव है राजस्थानी भाषा में, राजस्थानी वो भाषा है जो शब्द में बोली जाती है लेकिन भाव पहले आता है, यह अपनी मायड़ भाषा है जहां सबसे ज्यादा वीर है, सुंदर सुंदर जगह, पहाड़, पशु पक्षी है, इस भाषा को मान्यता मिलनी चाहिए। जानकारी के अनुसार राजस्थानी फिल्में सुपरहिट फिल्म सुपातर बीनणी में नखरालो देवर की भूमिका अदा करने वाले क्षितिज पुराने कलाकारों में से एक हैं। राजस्थानी सिनेमा पर उन्होंने बताया कि हमने एक गोल्डन समय भी देखा है। जहां रीजनल सिनेमा के चलते बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप हो रही थी, परंतु राजस्थानी सिनेमा अब एक पुराने सुंदर महल की तरह हो गया है। अब इसे संवारने की जरूरत है अब मायड़़ भासा राजस्थानी नै मान्यता और मिल जावै तो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर भी छुयो जा सकै है । फिल्म अभिनेता क्षितिज कुमार की आने वाली फिल्म ओर कई वेब सीरीज है जिनमें आने वाली राजस्थानी फिल्म थांको ब्याव होग कै, प्रमुख हैं क्षितिज कुमार ने बताया कि यह फिल्म जनवरी तक रीलिज करने की संभावना होगी। यह कोमेडी, पारिवारिक परिवेश में है जो दर्शकों को बहुत पसंद आयेगी, खासकर महिलाओं को खुब पसंद आयेगी। अपने गांव के बारे में बताते हुए कहा कि यह मेरा जन्म स्थान है जो मुझे बहुत ही प्यारा लगता है यहां के पहाड़, जगह, धार्मिक स्थल बहुत ही सुन्दर है उन्होंने कहा कि चाहे मै विश्व में घुम के आ जाऊं लेकिन मेरा गांव दांता, दांता ही है। इस दौरान पत्रकार लिखा सिंह सैनी, गिरधारी सोनी, रमेश प्रजापत, सुरेश नेमीवाल ने अभिनेता क्षितिज कुमार से अन्य राजस्थानी फिल्मों को लेकर चर्चा की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur