दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] धुलंडी के अवसर पर सैनी (माली) समाज घाटवा का होली स्नेह मिलन सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में सैनी समाज के समस्त सदस्यों ने मृत्यु भोज निवारण अधिनियम 1960 का समाज में कड़ाई से पालन करवाये जाने और इसके स्थान पर स्थानीय गौशाला में सेवा का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। समाज को संगठित होकर शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान के लिए प्रयासरत रहने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों सदस्यों ने आपस में गुलाल लगाकर सामाजिक सौहार्द्र और भाईचारे के त्यौहार को धूमधाम से मनाया। युवाशक्ति ने इस सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। माली समाज घाटवा की नयी कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें गोपाल लाल को अध्यक्ष, रामपाल को उपाध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद सैनी को सचिव, राधेश्याम को कोषाध्यक्ष, गणेश सैनी को उपकोषाध्यक्ष, रामलाल सैनी को संयोजक नियुक्त किया गया।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सैनी समाज घाटवा में मृत्युभोज की जगह गौसेवा का लिया निर्णय
सैनी समाज घाटवा में मृत्युभोज की जगह गौसेवा का लिया निर्णय




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।