Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नवसृजित जिला मुख्यालय नीमकाथाना का उद्घाटन समारोह 7 अगस्त को

नवसृजित जिला मुख्यालय नीमकाथाना का उद्घाटन समारोह 7 अगस्त को

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

सीकर, जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने आदेश जारी कर बताया कि राज्य सरकार द्वारा 7 अगस्त 2023 को प्रात: 10 बजे से विड़ियों कॉन्फ्रेंन्स के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नवीन जिलों का समारोह पूर्वक शुभारंभ कार्यक्रम स्थल पर लाईव संबोधन कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम नवसृजित जिला मुख्यालय नीमकाथाना के वेयर हाउस राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम भूदोली रोड़ नीमकाथाना परिसर में आयोजित किया जावेगा।

जिला कलेक्टर स्वामी ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग, नगर पालिका नीमकाथाना,सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग सीकर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,सीकर, अविविनिलि सीकर, प्रशासन नीमकाथाना, जिला परिषद सीकर, पर्यटन विभाग, शिक्षा विभाग,सीकर, चिकित्सा विभाग,सीकर के विभागों, अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारण कर उन्हें निर्देशित किया है कि संबंधित विभाग, अधिकारीगण दिये गये उत्तरदायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया जाना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना कार्यक्रम के समग्र प्रभारी होंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभाग आपस में समन्वय कर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

जिला कलेक्टर ने निर्देश दिये है कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे। नियुक्त किये गये समस्त अधिकारी, विभाग तत्काल ही विशेषाधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथा से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाये जाने के लिए समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur