Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / भूतनाथ मुक्तिधाम में नवनिर्मित बाबा विश्वनाथ विश्राम स्थल का लोकार्पण कल

भूतनाथ मुक्तिधाम में नवनिर्मित बाबा विश्वनाथ विश्राम स्थल का लोकार्पण कल

शिवमठ धाम गाड़ोंदा आश्रम के महंत श्री महावीर जति महाराज करेंगे लोकार्पण

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] भूतनाथ मुक्तिधाम में अहमदाबाद प्रवासी विमल कुमार रचना देवी बजाज ने अपने पिताश्री स्व. विश्वनाथ बजाज एवं माताश्री स्व. श्रीमती सावित्री देवी बजाज की स्मृति में निर्मित बाबा विश्वनाथ विश्राम स्थल का लोकार्पण कल बुधवार 17 मई को प्रातः 9:00 बजे शिव मठ धाम गाड़ोंदा आश्रम के महंत महावीर जति महाराज के कर कमलों से होंगा! सनातन धर्म युवक मंडल के अध्यक्ष बनवारीलाल पुजारी एवं मंत्री दीनदयाल जोशी ने बताया कि लोकार्पण समारोह में विमल बजाज अहमदाबाद, मुरारीलाल बजाज मुम्बई एवं रतनलाल बजाज मुंबई समाजसेवी बलबीर सारण उपस्थित रहेंगे! श्री ढाढण दादी परिवार के संदीप बजाज व सुरेश बजाज ऩे बताया कि मुक्तिधाम परिसर में करीब 1100 स्क्वायर फीट में बनाये गये विश्राम स्थल में उच्च क्वालिटी एवं स्टेंडर्ड स्टील कंपनी टाटा क़ी चद्दर तथा चारों तरफ ग्रेनाईट क़ी बेंच और बीच में स्टील क़ी कुर्सियाँ लगाई गयी है !

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur