Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मुक्तिधाम में हुआ विश्राम स्थल का लोकार्पण

मुक्तिधाम में हुआ विश्राम स्थल का लोकार्पण

महंत महावीर जति महाराज ऩे किया विश्वनाथ विश्राम स्थल का लोकार्पण

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] भूतनाथ मुक्तिधाम में अहमदाबाद प्रवासी विमल कुमार रचना देवी बजाज द्वारा अपने पिताश्री स्व. विश्वनाथ बजाज एवं माताश्री स्व. श्रीमती सावित्री देवी बजाज की स्मृति में निर्मित बाबा विश्वनाथ विश्राम स्थल का लोकार्पण शिव मठ धाम गाड़ोंदा आश्रम के महंत महावीर जति महाराज ने फ़ीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। पंडित मनोज इंदौरिया के आचार्यत्व में आयोजित लोकार्पण समारोह में सनातन धर्म युवक मंडल ने महाराजश्री का माल्यार्पण, दुपट्टा व शाल ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया जबकि मंडल के बनवारी लाल पुजारी व मंत्री दीनदयाल जोशी ने भामाशाह विमल बजाज अहमदाबाद, मुरारी लाल बजाज मुम्बई व रतनलाल बजाज अहमदाबाद का प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत कर आभार जताया। इस अवसर पर समाजसेवी बलवीर सारण, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश मोदी, भगवा रक्षा वाहिनी अध्यक्ष जयशंकर पुजारी, सुरेश जाजोदिया, पार्षद अमित जोशी ,माहेश्वरी समाज के संरक्षक रामस्वरूप सोमानी, व्यवसायी विमल चिराणिया ,बगड़िया बाल विद्या निकेतन के सचिव पवन गोयनका, दादी परिवार के रतन लाल बजाज, सुरेश बजाज, राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित छगनलाल शास्त्री, लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप बजाज, महावीर सेवा समिति के ललित भूत ,विद्या मंदिर के राजकुमार खीरवाल, व्यवसायी मोतीलाल खाटूवाला , होटल व्यवसाई लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला ,पिंजरापोल गौशाला के नरेश बजाज, अग्रवाल नवयुवक मण्डल के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश जाजोदिया, जयप्रकाश सरावगी, प्रमोद मंगलूऩेवाला, प्रेमप्रकाश बजाज, दिनेश बजाज ,राकेश बजाज, अग्रवाल संगठन के प्रदेश मंत्री रवि जाजोदिया, वैश्य महासम्मेलन के अनिल चिराणिया, अग्रवाल संगठन प्रदेश मंत्री गणेश मोदी ,अंकित बजाज, सुमित बजाज, पत्रकार शशिकांत पुजारी, पत्रकार संदीप जोशी, पत्रकार मुकेश कुमाव, सौरभ जाजोदिया ,लक्ष्मीनारायण खाटूवाला, राकेश बजाज, बनवारी लाल ,गणेश नाउवाला ,श्याम बालुरामका, जयप्रकाश जाजोदिया, सुरेन्द्र इंदौरिया सहित गणमान्य जन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur