Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / छात्रसंघ कार्यालय का हुआ उद्घाटन

छात्रसंघ कार्यालय का हुआ उद्घाटन

सेठ गणेशनारायण परवाल राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] सेठ गणेशनारायण परवाल राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय चक में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन संत खड़ेश्वरदास महाराज, हीरापुरी महाराज, राजस्थान कथावाचक पंडित चंद्रप्रकाश शास्त्री खाचरियावास के सान्निध्य में किया गया। इस दौरान अध्यक्ष जितेंद्र खोवाल, उपाध्यक्ष कविता सैनी, महासचिव लोकेश कुमावत, रामेश्वर लाल यादव सचिव ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया व आसपास की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। संतो ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला बताई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, राजेंद्र धीरजपुरा, शक्ति सिंह अलोदा, कमलेश ऐचरा, रतनलाल शर्मा, श्रवण बुरडक, शौर्य जेमन, बाबूलाल, सुभाष भारतीय, हनुमान परसवाल, सुरेंद्र सोनी, मदन लाल सांखला, मदन लाल काला, सुशील शर्मा, पंकज कुमावत, राकेश जोया, ताराचंद वर्मा एवं रोहित सहित अनेकजन उपस्थित रहे। आगंतुक अतिथियों का दिलीप, राहुल राड, श्यामलाल सामोता व ग्रामवासियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन बीएल वर्मा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur