सीकर, आज राधाकिशनपुरा स्थित,त्रिमूर्ति राधाकृष्ण मंदिर के बाहर वाटर कूलर जल मंदिर का अनावरण किया गया।अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, राजस्थान प्रदेश युवा जिला इकाई जिलाध्यक्ष सज्जन अग्रवाल ने बताया यह वाटर कूलर सभी के सहयोग से लगाया गया व साथ ही जल की आपूर्ति के लिए पानी की टंकियां भी लगाई गई।जल मंदिर का शुभारंभ मोहर सिंह गौड़ जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सीकर द्वारा किया गया साथ ही मोहल्ले वासियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।गौड़ ने भीषण गर्मी को देखते हुए इस पहल के लिए भामाशाहों व मोहल्ले वासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।साथ ही मंदिर में किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया।महेंद्र सैनी ने जल मंदिर की देखरेख के लिए हमेशा तत्पर रहने का भरोसा जताया।इस दौरान बाबूलाल अग्रवाल,संतोष पटवारी,पवन अग्रवाल,गौरी शंकर मित्तल,संजय अग्रवाल,विष्णु अग्रवाल,गोवर्धन अग्रवाल,सुभाष पटवारी,रामलखन गुप्ता,जितेंद्र खेतान,पंडित जुगल किशोर शर्मा,बद्री प्रसाद आदि मौजूद रहे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / वाटर कूलर “जल मंदिर” का लोकार्पण
वाटर कूलर “जल मंदिर” का लोकार्पण




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।