Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / भारतीय नववर्ष आयोजन समिति बैठक का हुआ आयोजन

भारतीय नववर्ष आयोजन समिति बैठक का हुआ आयोजन

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] शहर में भारतीय नववर्ष आयोजन समिति की प्रथम बैठक रविवार शाम 7:30 बजे श्री श्याम मंदिर परिसर में संरक्षक मंडल व नगरवासियों की उपस्थिति में आयोजित हुई। जिसमे तैयारियों के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमे घर घर पताका वितरण, द्वीप प्रज्वलन, रंगोली प्रतियोगिता, ओम बनाओ प्रतियोगिता , मुख्य मार्गो पर रंगोली, शहनाई वादन, शर्बत वितरण, महिलाओं की भागीदारी एवं विशाल भव्य भगवा रैली के लिए विभिन्न सुझाव आमंत्रित किए गए। जिसमे ध्वज, पताका बैनर, भगवा गुब्बारों का अनुमान विश्लेषण किया गया। अभियान की अगली बैठक 26 फरवरी, रविवार को तय की गई। उल्लेखनीय है कि विगत वर्षो से समिति के तत्वाधान में सभी नगरवासी चैत्र शुक्ला प्रतिपदा बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते है। एवं समिति समय समय पर परिस्थितिनुसार सेवा प्रकल्प भी चलाती रहती है। यथा: कोरोना महामारी में विभिन्न सेवा कार्य, लंपी रोग में गौ सेवा एवं सुश्रुषा इत्यादि।बैठक में मुरारीलाल सिपुरिया, शिवरतन नरेडी, शिवकुमार जोशी, डॉ मंगल यादव, सांवरमल दिखनी, महेश दीवान, विष्णु सेठी, जयराम बड़सीवाल, संदीप यादव , रोशन सोनी, श्याम सोनी, रामसिंह शेखावत आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur