Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में रेडक्रॉस को जिला स्तरीय अवार्ड, 77वें गणतंत्र दिवस पर सम्मान

,

सीकर में रेडक्रॉस को जिला स्तरीय अवार्ड, 77वें गणतंत्र दिवस पर सम्मान

Sikar News (सीकर समाचार) : सीकर में रेडक्रॉस को जिला स्तरीय अवार्ड, 77वें गणतंत्र दिवस पर सम्मान

सीकर, वर्ष 2018 से अजीतगढ़ कस्बे में सक्रिय इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अजीतगढ़ को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इन अधिकारियों ने किया सम्मान

यह सम्मान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन लाल स्वामी, एडीएम (सीटी) भावना शर्मा एवं जिला समन्वयक राकेश लाटा द्वारा प्रदान किया गया।

मानवीय सेवा में रहे अग्रणी

सोसायटी के तहसील प्रभारी कपिल मीणा और ब्लॉक संयोजक शंकर लाल शर्मा ने बताया कि रेडक्रॉस के तत्वावधान में कई नवाचार और जनहित कार्य किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • रक्तदान शिविरों का आयोजन

  • मतदाता स्वीप अभियान

  • सीपीआर ट्रेनिंग

  • खाटू मेले में एम्बुलेंस सेवा

  • महिला जागरूकता अभियान

  • सड़क सुरक्षा जागरूकता

  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान

  • वृक्षारोपण एवं ऑपरेशन गरिमा अभियान

  • उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी सम्मान

कोविड-19 में निभाई अहम भूमिका

कोविड-19 महामारी के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी ने भामाशाहों को प्रेरित कर मानवीय सहायता जुटाई। इसी क्रम में सोसायटी अध्यक्ष को 5 लाख रुपये का चेक भी सौंपा गया।

पूर्व में भी मिल चुके हैं कई सम्मान

रेडक्रॉस अजीतगढ़ को अब तक कई अभिशंषा पत्र एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं

  • गणतंत्र दिवस 2018 – उपखंड स्तर

  • स्वतंत्रता दिवस 2018 – जिला स्तर

  • 2016 – साक्षरता बढ़ावा हेतु जिला स्तर

  • 2017 – महिला अधिकारिता विभाग, सीकर

  • 2018 – मतदाता स्वीप कार्यक्रम हेतु जिला स्तर

  • महिला उत्थान जागरूकता पर एडीएम द्वारा सम्मान

इसके अतिरिक्त सीकर संभागीय आयुक्त, सीकर पुलिस अधीक्षक, जयपुर रेंज आईजी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना, अजीतगढ़ डीएसपी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग निदेशक द्वारा भी अभिशंषा पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।

क्षेत्र में गर्व का विषय

रेडक्रॉस सोसायटी अजीतगढ़ की यह उपलब्धि सीकर जिले और अजीतगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। सामाजिक सरोकारों में निरंतर योगदान से सोसायटी ने एक मजबूत पहचान बनाई है।